फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Shop carefully on Holly

होली पर खरीदारी करें पर संभल कर

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Shop carefully on Holly
होली पर खरीदारी के लिए बाजार सज गए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। होली पर खरीदारी के लिए बाजार सज गए हैं। ग्राहक बाजार पहुंचते हैं लेकिन वह जो खाद्य पदार्थ खरीद रहे हैं वह शुद्ध है या नहीं यह असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अधिक पैसा खर्च करने के बाद भी ग्राहकों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिले इसकी कोई गारंटी नहीं है। जिले में दूध, सरसों तेल, खोआ बर्फी में भी मिलावट जांच रिपोर्ट में पाई गई है। सरसों तेल के आठ, दूध के तीन और खोआ मिठाइयों के तीन सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में यदि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में बड़े पैमाने पर मिलावट का कारोबार हो रहा है। एक अप्रैल 2015 से अब तक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 125 सैंपल जांच को भेजे। जिनमें 31 सरसों तेल के हैं। इनमें से अब तक 30 की रिपोर्ट आई। जिनमें छह अधोमानक और दो असुरक्षित पाए गए हैं। दूध के 21  सैंपल लिए गए। जिनमें से 16 की रिपोर्ट आई। इसमें तीन अद्योमानक पाए गए। खोआ मिठाई के 23 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। इनमें से चार अद्योमानक और एक असुरक्षित पाया गया है। इनमें से अब तक 24 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। 23 मुकदमे एडीएम कोर्ट में तथा एक सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया गया है। वहीं सरसों के तेल के दो असुरक्षित रिपोर्ट में केस दर्ज कराने के लिए अनुमति को लखनऊ लिखा गया है।
विज्ञापन


नियमों का नहीं हो रहा पालन
नियमानुसार सभी दुग्ध डेरी पर प्रोटीन, यूरिया, एसिडिटी, फार्मोलिन, रोजेलिक आदि टेस्ट की व्यवस्था होनी चाहिए। डेरियों पर इन सभी प्रक्रियाओं को न अपनाए जाने से मिलावटी दूध की आपूर्ति पर अंकुश लगना मुश्किल नजर आ रहा है। डेरियों पर प्राय: फैट (बसा) देखकर ही दूध की खरीद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर जल्द ही बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश के लिए अभियान चलाया जाएगा। सैंपल भरकर भेजे जाएंगे। सैंपल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। अद्योमानक मामलों में एडीएम कोर्ट में तथा असुरक्षित मामलों में सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज कराया जाता है। मानव स्वास्थ्य के लिए खाद्य पदार्थ कितना घातक है इस आधार पर कोर्ट से सजा और जुर्माना किया जाता है।

                                        - चितरंजन कुमार, सीएफआई मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed