{"_id":"65f29f7c1e392f3bd7097a22","slug":"shivpal-yadav-said-in-mainpuri-bjp-is-not-getting-candidates-on-many-seats-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: शिवपाल यादव ने किया साफ, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव; बोले-भाजपा को नहीं मिल रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: शिवपाल यादव ने किया साफ, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव; बोले-भाजपा को नहीं मिल रहे प्रत्याशी
Thu, 14 Mar 2024 12:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:26 PM IST
सार
मैनपुरी पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को कई सीटों पर प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे है। सपा सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पार्टी का आदेश मिला है बदायूं जा रहा हूं।
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर तंज कसा। कहा कि भाजपा को कई सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सपा और गठबंधन के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
शिवपाल यादव बदायूं जा रहे थे। रास्ते में मैनपुरी में रुके तो पत्रकारों से भी बातचीत की। कहा कि पार्टी का आदेश मिला है। बदायूं जा रहा हूं। बदायूं की सीट को जीतकर आऊंगा। भाजपा इस बार मैनपुरी में पूरा जोर लगा रही है। लेकिन, समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी जीतेंगे।
विज्ञापन
कहा कि सपा को सभी वर्गों का वोट हमेशा मिला है। हम सभी 80 की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा CAA लागू करने पर कहा कि अब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए इस तरह के कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन