{"_id":"6243387a018fab31327b5f61","slug":"sheetla-mata-temple-and-maharaja-tej-singh-fort-will-get-fame-minister-jaiveer-singh-gave-instructions-in-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: शीतला माता मंदिर और महाराजा तेज सिंह के किले के बहुरेंगे दिन, मंत्री जयवीर सिंह ने बैठक में दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: शीतला माता मंदिर और महाराजा तेज सिंह के किले के बहुरेंगे दिन, मंत्री जयवीर सिंह ने बैठक में दिए निर्देश
Tue, 29 Mar 2022 10:21 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:21 PM IST
सार
जयवीर सिंह इस बार मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। पूर्व में भी वे मैनपुरी जिले की ही घिरोर सीट से न केवल विधायक बने बल्कि दोनों बार मंत्री भी बने।
विज्ञापन
बैठक करते मंत्री जयवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योगी मंत्रिमंडल में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का पद संभालते ही मंत्री जयवीर सिंह ने अपनी कर्मभूमि के लिए काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को लखनऊ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने मैनपुरी के शीतला माता मंदिर और महाराजा तेजसिंह के किले को संरक्षित कर उसे विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से ही चुनकर जयवीर सिंह इस बार विधानसभा पहुंचे हैं। इतना ही नहीं पूर्व में भी वे मैनपुरी जिले की ही घिरोर सीट से न केवल विधायक बने बल्कि दोनों बार मंत्री भी बने। ऐसे में मैनपुरी ही उनकी कर्मभूमि रही है। इस बार उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री बनाया है। ऐसे में उन्होंने मैनपुरी के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को लखनऊ में उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि मैनपुरी स्थित शीतला माता मंदिर और महाराजा तेजसिंह के किले को संरक्षित कर उसे विकसित करने का काम किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों से भी उन्होंने चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर जहां लोगों की आस्था का विषय है तो वहीं महाराजा तेजसिंह का किला इतिहास की अहम धरोहर है। इनका संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जल्द इसके लिए कार्रवाई कर अवगत कराने के लिए कहा। इस पहल से मैनपुरी के लोगों को अब उम्मीद जग गई है कि अब दोनों ही पौराणिक स्थलों के बुरे दिन बहुरेंगे और उनका विकास होगा।
जन्मभूमि को भी रखा याद
मंत्री जयवीर सिंह की कर्मभूमि मैनपुरी है तो वहीं उनकी जन्मभूमि गांव करहरा जिला फिरोजाबाद का हिस्सा है। ऐसे में वे फिरोजाबाद को कैसे भूल सकते थे। उन्होंने बैठक में फिरोजाबार स्थित जैन मंदिर के संरक्षण और विकास के लिए भी कार्रवाई करने के लिए कहा। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर स्थित मंदिर को भी संरक्षित करने के लिए कहा।