{"_id":"590095334f1c1bb526c0c5ad","slug":"shahar-mein-jaam-kee-samasya-naasoor-banee","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जाम की समस्या नासूर बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जाम की समस्या नासूर बनी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य बाजार और चौराहों पर जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं बडे़ वाहनों पर बाजार में प्रवेश पर रोक न लगने से भी राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पूर्व में प्रशासन ने अभियान चलाकर केवल खानापूर्ति कर दी इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़े हैं।
शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से किए गए प्रयास और इंतजाम नाकाफी साबित हुए हैं। मुख्य बाजार से लेकर चौराहों पर रोजाना कई घंटों तक जाम लगता है। वहीं प्रशासन के निर्देशों का भी उल्लंघन हो रहा है। क्रिश्चियन तिराहा पर बैरियर लगाकर तय समय में बडे़ वाहनों का प्रवेश निषेध किया गया। मगर यह योजना भी वहां तैनात रहने वाले पुलिस और होमगार्ड कर्मियों की मनमानी के भेंट चढ़ गई। घंटाघर चौराहा से भी बेरोकटोक बडे़ वाहनों को व्यस्ततम लेनगंज और बजाजा बाजार में प्रवेश कराया जा रहा है। जिसके चलते वहां जाम के हालात बनते हैं। लेनगंज में अतिक्रमण और बडे़ वाहनों के प्रवेश के चलते तो राहगीरों का गुजरना भी दूभर हो गया है। चौराहों की बात करें तो ज्योति तिराहा पर प्रतिदिन जाम लगता है। ऐसा ही हाल संता बसंता, करहल चौराहा, तांगा स्टैंड का भी है। एसडीएम और सीओ सिटी ने कुछ दिन पूर्व अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी थी। मगर इसका भी कोई असर नजर नहीं आ रहा है।
अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी के बाद भी न सुधरने वालों पर अर्थदंड भी लगाया जाएगा।
-अमित सिंह, एसडीएम सदर