फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Seven deadly diseases will avoid vaccines

सात जानलेवा बीमारियाें से बचाने को लगेंगे टीके

Fri, 06 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 06 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Seven deadly diseases will avoid vaccines
रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम सात से 14 मई तक चलाया जाएगा। जैसे इंद्रधुनष में सात रंगों का समावेश होता है वैसी ही सात जानलेवा, बीमारियों (यथा-बीसीजी, डीटीपी, काली खांसी, गलाघोंटू, टिटनस, खसरा एवं पोलियो) आदि से बचाव के लिए मिशन के रूप में चलाकर गर्भवती माताओं एवं शून्य से दो वर्ष के बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण के इस मिशन में शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायती राज, पूर्ति, राजस्व आदि विभागों का अपेक्षित सहयोग लिया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन


सीएमओ डाक्टर केके शर्मा ने कहा कि मिशन इंद्रधुनष के इस अभियान मेेें 2277 गर्भवती महिलाओं एवं 7858 (0 से दो वर्ष) तक के शिशुओं का संपूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिला मुख्यालय द्वारा नामित नोडल अधिकारियों के निर्देशन में अधीनस्थ इकाईयों पर विशेष कार्य योजनानुसार टीकाकरण कार्य कराया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रत्येक कार्यदिवस की समाप्ति पर दिवस के कार्य की समीक्षा के लिए मुख्यालय एवं ब्लाक स्तर पर बैठकें होंगी। पाई गई कमियों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग का मिशन के दौरान पूर्ण सहयोग लिया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक बच्चे का संपूर्ण टीकाकरण हो और कोई भी शिशु सात टीकों से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपने नौनिहालों को मिशन इंद्रधनुष के दौरान सात जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण लगवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान की सफलता के लिए निकाली गई रैली
मिशन इंद्रधनुष अभियान को सफल बनाने और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल से रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर केके शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। 

सदर विधायक कहा कि जिन ग्रामों में शिशुओं एवं गर्भवती माताओं का किसी कारण टीकाकरण नहीं हो पाया है। उनका अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष को स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिनकी जिम्मेदारी है वह अपनी जिम्मेदारी निभाएं। रैली में मिशन इंद्रधनुष का वादा है, संपूर्ण टीकाकरण का इरादा है, मम्मी पापा भूल न जाना, टीकाकरण पूर्ण कराना आदि नारे लगा रहे थे। 


रैली जिला अस्पताल से कचहरी रोड होते हुए सीएमओ कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर डाक्टर रामकिशन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डाक्टर आरके सागर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डाक्टर दलवीर सिंह, डाक्टर सीएम यादव, डाक्टर अश्वनी अरोरा, डाक्टर वीरेंद्र सिंह, डाक्टर राजीव राय, डाक्टर केपी सिंह, डाक्टर नवीन माहौर, अभय कुमार, विपुल कुमार, मयूर कुमार, सुुनील कुमार, अंबरीश यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन संजय पंकज शर्मा ने किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed