फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SDM featured on three nursing homes, found flaws

एसडीएम का तीन नर्सिंग होम पर छापा, मिली खामियां

Mon, 25 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 25 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
SDM featured on three nursing homes, found flaws
छापा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 एसडीएम सदर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले के तीन नर्सिंग होम का छापा मारा। एक नर्सिंग होम पर अल्ट्रासाउंड मशीन के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ था। साथ ही उक्त कमरे में मानक के अनुसार महिला शौचालय नहीं बना था। वहीं एक भी नर्सिंग होम पर पीसीपीएनडीटी एक्ट का बोर्ड लगा नहीं मिला। इस पर उन्होंने सुधार के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। 
विज्ञापन


एसडीएम सदर गजेंद्र कुमार सबसे पहले शहर के उत्तम नर्सिंग होम पर पहुंचे। यहां उन्हें अल्ट्रासाउंड मशीन का लाइसेंस रिनूवल नहीं मिला। जबकि हर वर्ष सीएमओ ऑफिस में इसका नवीनीकरण होना चाहिए। वहीं अल्ट्रासाउंड मशीन वाले कमरे में ही महिला शौचालय होना चाहिए। वह नहीं था साथ ही पीसीपीएनडीटी एक्ट का बोर्ड लगा नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में कमियां दूरे करने के निर्देश दिए। इसके बाद वो रागिनी नर्सिंग होम पहुंचे। यहां भी पीसीपीएनडीटी एक्ट का बोर्ड नहीं मिला। साथ ही कुरावली के लाइफ लाइन नर्सिंग होम पर भी यही स्थिति मिली। 
विज्ञापन


इस पर सभी अस्पताल संचालकों को पीसीपीएनडीटी एक्ट का बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा बोर्ड ऐसे स्थान पर लगवाएं जो दूर से भी साफ दिखाई दें। ताकि कोई भी लिंग परीक्षण कराने से पहले सजा के बारे में जान जाए। एसडीएम के साथ डिप्टी सीएमओ डा. धीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ लिपिक आलोक, टेक्नीशियन अजीत यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed