{"_id":"6935bc42e8b603e6610a2bd0","slug":"schools-open-on-holidays-blos-rush-for-mapping-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-150129-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अवकाश के दिन भी खुले स्कूल, मैपिंग के लिए दौड़े बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अवकाश के दिन भी खुले स्कूल, मैपिंग के लिए दौड़े बीएलओ
Sun, 07 Dec 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रशासन का दावा है कि एसआईआर फार्म का वितरण शत-प्रतिशत हो चुका हैं। इसके बाद भी मतदाता फार्म न मिलने की शिकायत कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके क्षेत्र में कई घरों में बीएलओ ने फार्म ही वितरित नहीं किए। ऐसे में मतदाता अब बीएलओ के चक्कर काट रहे हैं। वहीं मैपिंग के कार्य को पूरा करने के लिए रविवार के दिन भी सरकारी स्कूल खुले रहे। बीएलओ लोगों के घरों में दौड़ते दिखे।
प्रशासन की मानें तो जनपद में एसआईआर फार्म शत-प्रतिशत वितरित कर दिए गए हैं। वहीं जनपद के कई बूथों पर मतदाता ये शिकायत लेकर आ रहे हैं कि उनको अभी तक फार्म ही नहीं मिले हैं। वार्ड 23 में अंतर्गत पाल नगर के रहने वाले रामबाबू मिश्रा ने बताया कि उनको अभी तक फार्म नहीं मिला हैं। जब वह बीएलओ के पास आए तो उनसे मतदाता पत्र मांगा गया। उनके पास मतदाता पहचान पत्र न होने की वजह से उनका नाम 2003 की सूची में तलाशा गया, लेकिन उसमें नाम ने मिलने की वजह से फार्म नहीं भर पाया। ऐसे में अब रामबाबू को अब अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य का मतदाता पहचान पत्र लाने को कहा है। ऐसे कई मतदाता हैं जिनको फार्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं प्रशासन के निर्देश पर मैपिंग के कार्य में तेजी आई है। रविवार को भी सरकारी स्कूल खुले रहे। यहां बने बूथों पर तैनात बीएलओ ने एसआईआर फार्म भरने और उनकी मेपिंग करने का काम किया। आवास विकास कॉलोनी स्थित कंपोजिट विद्यालय में बीएलओ ने बताया कि बूथ संख्या 172, 173, 174, 175, 176, 177 के मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा कराने के बाद मैपिंग करने का काम किया गया। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। इसके साथ ही जनपद में कई बूथों पर मेपिंंग के कार्य को 80 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है।