फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sbsp President OP Rajbhar reached mainpuri and said Mayawati and Akhilesh Yadav are enemies of backward Dalits

मैनपुरी पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभरः बोले- पिछड़े-दलितों के सबसे बड़े दुश्मन हैं मायावती और अखिलेश यादव

Sun, 12 Mar 2023 06:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 06:43 PM IST
सार

मैनपुरी पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मायावती और अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। कहा कि इन दोनों नेताओं ने कभी अपने समाज का भला नहीं चाहा। कहा कि यह अपने समाज का उत्थान चाहते ही नहीं हैं। क्योंकि ऐसा होने पर लोग शिक्षित हो जाएंगे और इनके बहकावे में नहीं आएंगे।

 

विज्ञापन
sbsp President OP Rajbhar reached mainpuri and said Mayawati and Akhilesh Yadav are enemies of backward Dalits
मंच पर ओपी राजभर के साथ पार्टी पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा-बसपा को निशाने पर लिया। उन्होंने इन दोनों पार्टियों को पिछड़े और दलितों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। कहा कि इन दोनों पार्टियों ने इन दोनों ही वर्गों के लिए कुछ नहीं किया। दोनों ही नेता इन वर्गों का उत्थान नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

सपा-बसपा पिछड़ों और दलितों की सबसे बड़ी दुश्मन

सुभासपा रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप के करहल स्थित आवास पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मायावती और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि सपा, बसपा खुद को पिछड़ों और दलितों का बड़ा हिमायती तो बताती तो है, लेकिन इन्होंने इन वर्गों के लिए कुछ किया नहीं। मेरी नजर में पिछड़ों, दलितों के दो सबसे बड़े दुश्मन हैं, एक मायावती और दूसरे अखिलेश यादव। यह दोनों लोग नहीं चाहते कि पिछड़ों दलितों का उत्थान हो। 
विज्ञापन

सरकार थी तब कोई काम नहीं किया 

उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि जब तक पिछड़े और दलित बंटे रहेंगे, गरीब और अशिक्षित बने रहेंगे, तब तक उन्हें सोलह दूनी आठ का पहाड़ा आसानी से पढ़ाते रहेंगे। कहा कि जब इन दोनों दलों की सरकार थी, तब ईमानदारी से इन तबकों की भलाई के लिए तेलंगाना की मौजूदा सरकार की तरह काम क्यों नहीं किया। तेलंगाना में सरकार ने पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के दो लाख बच्चों के लिए नर्सरी से लेकर आगे तक निशुल्क शिक्षा का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंडों, माफिया को सरकार देती थी संरक्षण

कहा कि सामाजिक न्याय समिति की 2013 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट के मुताबिक पिछड़ों के लिए 27 फीसदी आरक्षण का लाभ केवल 12 जातियों को ही मिला है। शेष वंचित रखे गए हैं। सच तो यह है कि सपा को पिछड़ों, दलितों का श्राप लगा है। कहा कि गुंडों, माफिया को सरकार और नेता ही संरक्षण देकर पालते हैं। जो अपराधी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। अफसोस की बात है कि सरकारें तब जागती हैं, जब वारदात हो जाती हैं।

निर्धारित आरक्षण लागू करके ही निकाय चुनाव कराए जाएं

सुभासपा प्रमुख ने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव निर्धारित आरक्षण को लागू करके ही कराए जाना चाहिए। सुभासपा प्रदेश के सभी 75 जिलों में शोषित, वंचितों के लिए काम कर रही है। इस मौके पर प्रेमचंद्र कश्यप, संतोष पांडेय, शिशुपाल सिंह यादव, दीपक कश्यप, सौरभ कश्यप, मोहम्मद तारिक, शिवम यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed