{"_id":"56e84b184f1c1b05428b4629","slug":"santa-bullion-traders-display-on-square-basanta","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारियों संता-बसंता चौराहा पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारियों संता-बसंता चौराहा पर किया प्रदर्शन
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने पर मंगलवार को सराफा कारोबारियों ने बाजार बंद कर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद संता-बसंता चौराहा पर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
मंगलवार को सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर नुमाइश मैदान पहुंचकर वहां कार्यक्रम में आए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा कारोबारियों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से उन लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। व्यापारियों ने कहा कि 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में भी रैली निकाली जाएगी। इसके बाद संता-बसंता चौराहा पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर ओमकार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाकर उन लोगों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया है। सराफा कारोबारी अपना आंदोलन जारी रखेंगे। दीपक वर्मा ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी का पूरे देश में विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार को इसे तत्काल हटाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में ज्ञानचंद्र वर्मा, पवन वर्मा, सक्षम वर्मा, दिवाकर वर्मा, राहुल वर्मा, गौरव वर्मा, रवि वर्मा, अनिल चौहान आदि शामिल थे। वहीं मंगलवार को कुरावली में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख सराफा कारोबारियों ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी समाप्त की जाए। इस मौके पर रवि गुप्ता, दारा सिंह वर्मा, रमापति वर्मा, अवनीश वर्मा, कन्हैया वर्मा, अनिल वर्मा, जीवनकांत जैन आदि ने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं घिरोर में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगातार चौथे दिन बंद रखीं। सराफा व्यवसाइयों ने मैन रोड स्थित शिव मंदिर सभागार में बैठक आयोजित की। जिसमें संगठन के अध्यक्ष रूपकिशोर वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी व उत्पाद शुल्क समाप्त कर देना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में आशीष गर्ग, राजकुमार वर्मा, विनोद वर्मा, दाऊदयाल वर्मा, मनोज वर्मा, रामकिशोर वर्मा, शशि गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, अनिल वर्मा, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।