{"_id":"58bef2594f1c1bb969dc42d7","slug":"sample-for-team-from-eight-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दुकानों से टीम ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दुकानों से टीम ने लिए सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
आठ दुकानों से टीम ने लिए सैंपल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग ने मंगलवार को छापेमारी की है। टीम ने आठ दुकानों से सैंपलिंग की। हालांकि बड़ी दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी जतिन कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने नगर के लेनगंज और पुरानी सब्जी मंडी में छोटे दुकानदारों की दुकानों पर छापेमारी कर सैंपलिंग की। पवन जैन की दुकान से धनिया पाउडर, अनुज की दुकान से बेसन, राजीव गुप्ता की दुकान से सौंफ, संदीप गोयल की दुकान से हल्दी पाउडर, विजय जैन की दुकान से काली मिर्च, योगेंद्र राजपूत की दुकान से अरहर की दाल, अभिषेक अग्रवाल की दुकान से बेसन और संदीप मिश्रा की दुकान से सरसों के तेल के नमूने लिए हैं। नमूने लेने के बाद दुकानदारों को खुले मसालों की बिक्री, खाद्य पदार्थों में मिलावट न करने और रेट लिस्ट लगाकर ही बिक्री करने की हिदायत दी। टीम द्वारा लेनगंज और सब्जी मंडी में छोटे दुकानदारों के यहां छापेमारी की गई। जबकि बडे़ मिष्ठान भंडार और बडे किराना की दुकानों पर छापेमारी नहीं की गई।