{"_id":"13caa640223654696558fc38507b8b5e","slug":"salaries-two-or-termination-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वेतन दो या सेवा समाप्ति का नोटिस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वेतन दो या सेवा समाप्ति का नोटिस’
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को वेतन और एरियर को लेकर बीएसए को ज्ञापन दिया। इसमें मांग की कि या तो समायोजित शिक्षकों को वेतन और एरियर का भुगतान किया जाए, या फिर सेवा समाप्ति का नोटिस दिया जाए। इस संबंध में लिखित आदेश जारी करें।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि समायोजित शिक्षक पूर्व की तरह विद्यालय में समय से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। विभाग के अन्य कार्यों में आदेश का पालन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के आदेश के आने के बाद कहा था कि समायोजित शिक्षक आंदोलन समाप्त करके विद्यालय में पूर्व की भांति कार्य करें। उनका वेतन एवं अन्य सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहेेगी। इसके चलते शिक्षकों ने उनके आश्वासन को माना और स्कूलों में रुचिपूर्ण कार्य करने लगे। ब्लाक अध्यक्ष विनीत चौहान ने कहा कि कहा कि या तो बिना किसी सरकार के आदेश के वेतन नहीं रोका जाए, या फिर विभाग सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करे। इस संबंध में संगठन लिखित आदेश चाहता है। ताकि हम लोग विद्यालय जाना बंद करें। इस मौके पर अखिलेश कुमार, अनुराग मिश्रा, अजय यादव, राका चौहान, रेणुका, मेघ सिंह, राघव, नीतू, विशुना, स्नेहा आदि मौजूद थे।