फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sadak haadason mein vrddha samet teen kee maut, chaar ghaayal

सड़क हादसों में वृद्धा समेत तीन की मौत, चार घायल

Tue, 28 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 28 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
sadak haadason mein vrddha samet teen kee maut, chaar ghaayal
हादसे के बाद लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसाें में एक वृद्धा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दन्नाहार में आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बेटा निवासी सुल्तान कठेरिया सोमवार को मैनपुरी किसी कार्य से गए हुए थे। शाम करीब छह बजे वह टेंपो से गांव के बाहर उतरे। इस दौरान सड़क पार करते समय मैनपुरी की ओर से आ रही पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से करीब एक किलो मीटर दूर पर टक्कर मारने वाली पिकअप को बरामद कर लिया है। वहीं थाना औंछा क्षेत्र के गांव थोरबा निवासी सईदन पत्नी असलुद्दीन (50) सोमवार शाम छह बजे कुरावली से बाजार कर वापस बस से घर आ रही थीं। थोरबा चौराहा पर बस से उतरने के बाद वह घर जाने के लिए रास्ता पार कर रही थीं तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


तीसरा हादसा थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जमथरी के समीप शाम करीब सात बजे हुआ। थाना कुरावली के गांव अशोकपुर सोनई निवासी प्रदीप कुमार साथी शालू के साथ मैनपुरी आया था। शाम को बाइक से वापस लौटते समय थाना बिछवां क्षेत्र के समीप अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां आशू की मौत हो गई वहीं प्रदीप की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं थाना भोगांव क्षेत्र के गांव माहौली खेड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं देर शाम औंछा के गांव अचलपुर के समीप बाइक की नीलगाय से हुई टक्कर में गांव मानपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र रामखिलाड़ी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed