फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   saat khaaton se gaayab hue 86 hajaar rupaye

सात खातों से गायब हुए 86 हजार रुपये

Mon, 05 Dec 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 05 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
saat khaaton se gaayab hue 86 hajaar rupaye
कैशलेस हुए बैंकों ने लोगों को किया परेशान - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त शाखा कुर्रा के सात खातों में जमा 86 हजार रुपया गायब हो गया है। पैरालीगल वालेंटियर्स की सोमवार को लगी हेल्प डेस्क से मामले का खुलासा हुआ है। खातों में जमा रुपये गायब होने से खाताधारक परेशान हैं। पैरालीगल वालेंटियर्स ने मामले की रिपोर्ट विधिक सेवा प्राधिकरण को दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सोमवार को पैरालीगल वालेंटियर्स अपनी नजदीकी बैंक शाखाओं में खाताधारकों की मदद को पहुंचे। ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त शाखा कुर्रा पहुंचे पैरालीगल वालेंटियर्स मधु यादव तथा वीर सिंह यादव को सात खाताधारकों ने बताया कि उनके खातों में जमा धनराशि में से पिछले दिनों रुपये गायब हो गए हैं। जानकारी करने पर बैंक अधिकारी और कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। खाताधारक कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। पैरालीगल वालेंटियर्स ने जब बैंक प्रबंधक से बात की तो उन्होंने तकनीकी कमी होने की बात कही। पैरालीगल वालेंटियर्स ने खाताधारकों को मामले की शिकायत बैंक अधिकारियों से करने की सलाह देते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में सौंप दी है।
विज्ञापन


खाता संख्या       खाताधारक       धनराशि
3020            नेम सिंह          10000
3205            जल देवी          5000
2127            फेरु सिंह          29000
3689            उमेशचंद्र         11000
3879           मोहम्म्द अंसार     14000
4160           सूरज सिंह          10000
4408           नेकराम            5000

खाताधारकों के खाते से रुपये गायब होना गंभीर बात है। बैंक प्रबंधन को उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। ग्राहक को बिना संतुष्ट किए लौटाना कर्तव्य के प्रति शिथिलता है। कर्मचारियों की कार्यशैली भी संतोषजनक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधु यादव, पैरालीगल वालेंटियर

खातों से रुपये गायब होने के बाद बैंक के चक्कर लगा रहे ग्रामीण खाताधारकों को परेशानी हो रही है। नोटबंदी से वह पहले से ही परेशान हैं। खाताधारक की परेशानी और बैंक कर्मचारियों के व्यवहार के संबंध में प्राधिकरण को सूचना दी गई है।
वीर सिंह, पैरालीगल वालेंटियर

ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त के कंप्यूटरीकृत होने के बाद कुछ खातों में पोस्टिंग के दौरान गलती होने की संभावना है। हाथ से लिखे जाने वाले लेजर को कंप्यूटर में फीड करने के दौरान कुछ पोस्टिंग छूट सकती है। खातों से रुपये कम होने के संबंध में बैंक प्रबंधन को जानकारी दे दी गई है।
फुरकान अली, शाखा प्रबंधक

बैंक के कंप्यूटरीकृत होने के बाद बैलेंसिंग कराई गई है। खातों से रुपये गायब होने की बात सही नहीं है। फिर भी अगर किसी खाताधारक को परेशानी है तो वह क्षेत्रीय कार्यालय में प्रतिवेदन देकर समस्या का समाधान करा सकता है।

सुरेश सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक

पैरालीगल से की दारोगा ने अभद्रता
मैनपुरी (ब्यूरो)। सोमवार को बैंक आफ इंडिया कुरावली शाखा में पहुंचे पैरालीगल वालेेंटियर ने शाखा प्रबंधक से मिलकर बैंक में हेल्प डेस्क लगाई। उनका आरोप है कि कुछ देर बाद बैंक में आए कुरावली थाने के दरोगा ने उनके साथ अभद्रता करके बैंक से बाहर निकाल दिया। पैरालीगल ने विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में शिकायत की है। वहीं, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी आराधना शर्मा का कहना है कि यदि संबंधित अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलता है तो उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed