{"_id":"6a2af5031752a911c909cff1","slug":"rs-193-lakh-withdrawn-from-two-accounts-of-the-youth-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160949-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: युवक के दो खातों से 1.93 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: युवक के दो खातों से 1.93 लाख रुपये निकाले
Thu, 11 Jun 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ के रहने वाले एक युवक का मोबाइल अचानक से हैक हो गया कुछ ही देर में उसके दो बैंक खातों से करीब 1.93 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी के शिकार युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
गांव धारऊ निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि आठ जून को उनके मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने कॉल की। बातचीत करने के दौरान अचानक उनका फोन हैक हो गया। उनके फोन ने काम करना बंद कर दिया, पहले तो वह इसे मोबाइल की कमी समझे, कुछ देर बाद जब मोबाइल सही हो गया, तब मोबाइल पर आए मैसेज देख उनके होश उड़ गए।
उनके दो बैंक खातों से 1.93 लाख रुपये से अधिक की नकदी निकाल ली गई थी, तुरंत ही उन्होंने 1930 पर कॉल कर ठगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। बैंक जाकर उन्होंने खाते से निकाली गई धनराशि के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की और शिकायती पत्र दिया। कोतवाली पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, जांच साइबर एक्सपर्ट की टीम कर रही है।