फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   roj stik dekar kahee dil kee baat

रोज स्टिक देकर कही दिल की बात

Tue, 14 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 14 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
roj stik dekar kahee dil kee baat
Valentine's Day
वैलेंटाइन-डे पर शहर में पूरे दिन युवाओं ने सेलीब्रेट किया। गिफ्ट गैलरीज से उपहार खरीदने कई लोग पहुंचे। हिंदू संगठनों की चेतावनी और विरोध के बाद भी वैलेंटाइन-डे पर युवक-युवतियों ने गुलाब का फूल देकर अपना दिन मनाया।
विज्ञापन

शहर के रेस्टोरेंट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। स्पेशल वैलेंटाइन कार्ड और दिल के आकार के गुब्बारे, चाकलेट, कई उपहारों से दुकानें सजी संवरी नजर आईं। कार्ड और गिफ्ट विक्रेताओं के यहां आकर्षक ढंग से सजी लाल गुलाब की स्टिक युवाओं को आकर्षित कर रही थीं। एक-एक रोज स्टिक 50-60 रुपये में बिकी। सुबह 10 बजे से ही फूलबाग और लोहिया पार्क गुलजार दिखे। युवक- युवतियों ने पार्कों में मस्ती की। कई नवविवाहित जोड़े भी फूलबाग में नजर आए। कई युवाओं ने गिफ्ट के रूप में मोबाइल सैट भी खरीदे। वैलेंटाइन-डे पर आकर्षक ढंग से सजे रेस्टोरेंट में कई जोड़े बैठे नजर आए। व्हाटसअप पर सुबह से ही बधाई संदेश और वीडियो मैसेज चलते रहे।
विज्ञापन

पूरे दिन पुलिस भी रही सक्रिय
मैनपुरी। हिंदूवादी संगठनों के वैलेंटाइन डे का विरोध करने की घोषणा को देखते हुए पुलिस सक्रिय रही। फूलबाग, लोहिया पार्क, गिफ्ट सेंटरों और रेस्टोरेंटों के आसपास पुलिस और महिला पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को फूल दिया तो युवक को पड़ी चप्पल
नौरमई (ब्यूरो)। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव महान के समीप स्कूल से लौट रही छात्रा ने एक मजनू की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवक छात्रा को फूल देकर प्रपोज कर रहा था। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवक ने पैर छूकर माफी मांगी। तब ग्रामीणों ने उसे हिदायत देकर घर जाने दिया।

थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव महान के समीप मंगलवार दोपहर एक युवक पर चढ़ा वैलेंटाइन-डे का बुखार छात्रा ने चप्पलों से उतार दिया। स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्रा घर लौट रही थी तभी एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे गुलाब देकर अपने प्रेम का इजहार करने लगा तो छात्रा को गुस्सा आ गया। गुस्से में छात्रा ने युवक की बीच सड़क पर ही चप्पल से पिटाई कर दी। हंगामा होते देख आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। छात्रा ने ग्रामीणों को बताया कि युवक आए दिन उसे परेशान करता है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फोन पर पुलिस को दी। मगर इस बीच मिन्नतें कर रहा युवक लड़की के पैर छूकर माफी मांगने लगा। जिसके बाद छात्रा घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed