फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Robbery at midnight in Mainpuri: Criminals raid house of a fertilizer seller shoot watchman steal goods worth

मैनपुरी में आधी रात को लूट: खाद विक्रेता के घर बदमाशों का धावा, चौकीदार को मारी गोली; ले उड़े लाखों का माल

Wed, 22 Jan 2025 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 12:20 PM IST
सार

मैनपुरी में आधी रात को बदमाशों ने खाद विक्रेता के घर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने चौकीदार को गोली मार दी और लाखों के जेवर लूटकर फरार हो गए। 
 

विज्ञापन
Robbery at midnight in Mainpuri: Criminals raid house of a fertilizer seller shoot watchman steal goods worth
मैनपुरी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी शहर के अवध नगर में मंगलवार की देर रात एक खाद विक्रेता के घर में घुसे बदमाशों ने लाखों रुपये जेवर लूट लिए। इस बीच परिजन आ गए तो भागने के दौरान बदमाश ने तमंचा से चौकीदार को गोली मार दी। घायल चौकीदार को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर निवासी नरसिंह नारायण गुप्ता खाद विक्रेता हैं। मंगलवार को उनकी भतीजी की शादी भोगांव में थी। इसमें पूरा परिवार घर में ताला लगाकर गया हुआ था। देर रात करीब एक बजे उनका साला संतोष, पवन और साले की पत्नी व उनकी पत्नी सुनीता गुप्ता भोगांव से वापस घर आए। देखा की दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अपने चौकीदार विनोद भदौरिया को बुलाया। 
विज्ञापन


चौकीदार ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद था। इस बीच अंदर से निकले तीन बदमाशों ने लोगों को सामने देख तमंचा से फायर कर दिया। गोली चौकीदार विनोद को गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। परिजन घबरा गए। इस बीच बदमाश वहां से भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध नगर में हुई दुस्साहसिक वारदात के बाद लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने रात को ही तीन बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती चौकीदार की हालत गंभीर बनी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed