{"_id":"69d7e709692e5e24fd0f30ac","slug":"roadways-travel-to-delhi-becomes-expensive-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1031495-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दिल्ली के लिए महंगा हुआ रोडवेज का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दिल्ली के लिए महंगा हुआ रोडवेज का सफर
Thu, 09 Apr 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। टोल दरों में बढ़ोतरी के बाद परिवहन निगम ने बसों के किराये में बढ़ोतरी की है। मैनपुरी डिपो ने दिल्ली के किराये में एक रुपये की बढ़ोतरी की दी है। पूर्व में यात्रियों को दिल्ली के लिए 455 रुपये देने होते थे, अब 456 चुकाने पड़ेंगे। जनपद से 38 बसें दिल्ली के लिए संचालित की जाती हैं। एक अप्रैल से एनएचएआई ने टोल टैक्स की दरों में 4 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिला हाथरस क्षेत्र के अकराबाद के आसपास के राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी यह नई दरें लागू होने से व्यक्तिगत और व्यावसायिक वाहनों का सफर महंगा हो गया है। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की बसों में दिल्ली जाने के लिए अब यात्रियों को एक रुपये अतिरिक्त देना पड़ रहा है।