फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Roadways buses collided, glass broken

Mainpuri News: रोडवेज की बसें टकराईं, शीशे टूटे

Mon, 01 Jun 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses collided, glass broken
मैनपुरी। जिला अस्पताल के बाहर सोमवार को बेवर डिपो की बस में पीछे से जयपुर डिपो की बस टकरा गई। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी, मगर एक बस के शीशे टूट गए। बेवर डिपो की बस फर्रुखाबाद से आगरा जा रही थी, बस में 10-15 यात्री थे। जिला अस्पताल के सामने चालक ने ब्रेक लगा दी, तभी पीछे से आ रही जयपुर डिपो की बस टकरा गई। जयपुर डिपो की बस के शीशे टूट गए। यूपी 112 के पुलिसकर्मी दोनों वाहनों के चालकों को कोतवाली ले गए। बातचीत के बाद बसों को जाने दिया गया। संवाद
विज्ञापन

----
सडक हादसे की प्राथमिकी दर्ज कराई
भोगांव। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला भजन निवासी सौरभ यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि पिता मनोज कुमार, मां सीमा देवी के साथ 23 मई को बेवर से घर लौट रहे थे। जीटी रोड पर बेवर चुंगी के पास भोगांव की तरफ से आ रही पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-------
पुलिस की गिरफ्त से दूर हमलावर
कुरावली। सदर बाजार स्थित रेडीमेड की दुकान पर काम करने वाले युवक सन्नी को पीटने वाले हमलावर 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। वैदनटोला के रहने वाले सचिन कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर को कुछ लोग बाइकों से दुकान पर आए और दुकान पर काम करने वाले युवक को पीटा। फायर करते हुए भाग गए। पुलिस सीसीटीवी से हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है, मगर समाचार लिखे जाने तक कोई भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed