फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rice straw is burning pollution

धान की पुआल जलाना है प्रदूषण का कारण

Mon, 07 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 07 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rice straw is burning pollution
धान की पुआल जलाना है प्रदूषण का कारण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली ही नहीं मैनपुरी में भी प्रदूषण के लिए किसान काफी हद तक जिम्मेदार हैं। कारण यहां भी बड़ी मात्रा में धान की पुआल जलाई जाती है। यही कारण है कि औद्योगिक नगरी न होने के बाद भी यहां पर लोगों को जबरदस्त प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में लोगों का कहना है कि सरकार को चाहिए कि वह किसानों को पुआल जलाने के दुष्परिणामों को लेकर जागरूक करे। इसके लिए बकायदा अभियान चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबरदस्त प्रदूषण के चलते वर्तमान में पूरे क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। इसके चलते लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों को सांस और आंखों से संबंधित परेशानियां हो रही हैं। मैनपुरी में भी पिछले कई दिनों से लोगों को प्रदूषण के चलते छाई धुंध का सामना करना पड़ रहा है। इसका एक कारण जिले के किसानों द्वारा सैकड़ों हेक्टेयर में की गई धान की फसल की पुआल जलाना है। उल्लेखनीय है कि इस बार जिले में लगभग 75 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल की गई थी। इसकी कटाई के बाद किसान बड़ी संख्या में पुआल जला रहे हैं। परिणामस्वरूप दीपावली पर हुई आतिशबाजी और धान की पुआल जलाने पर हुए धुएं ने मिलकर वातावरण में जहरीला धुआं की परत बना दी है।
विज्ञापन

 इस संबंध में नवनीत गुप्ता ने बताया कि सरकार को चाहिए कि वह किसानों को ऐसा करने से रोके। ताकि वातावरण को हो रहे नुकसान को रोका जा सके। वहीं बैंक कालोनी निवासी गगन मिश्रा का कहना है कि सरकार को चाहिए वह किसानों को जागरुक करने के लिए विशेष अभियान चलाए। ताकि वह कटाई के बाद धान की पुआल को न जलाएं। वहीं इसका सही उपयोग करने का भी उपाय सरकार को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed