फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Remove false designations of kiln owners in eight days

आठ दिन में हटाएं भट्ठा मालिकों की झूठी नामजदगी

Mon, 08 Aug 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 08 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Remove false designations of kiln owners in eight days
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोसमा चौराहे पर दो युवकोें की हत्या के मामले में तीन भट्ठा मालिकों की झूठी नामजदगी के विरोध में कई व्यापारी संगठनों ने प्रशासन को आठ दिन का अल्टीमेटम दिया है। न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश भर के व्यापारी नेताओं तथा व्यापारियों के मैनपुरी आकर आंदोलन में शामिल होने की बात कहकर सोमवार को डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भट्ठा मालिकों की झूठी नामजदगी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

ईंट भट्ठा संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा लालू के आवास पर एकत्रित हुए कई व्यापारी नेताओं ने प्रेसवार्ता की। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि पुलिस हमेशा मनमानी करती है। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले खुलेआम घूमते हैं। कोसमा कांड में भी तीन भट्ठा मालिकों को झूठा फंसाया गया है। व्यापार मंडल की मांग है कि आठ दिन में झूठी नामजदगी हटाई जाए अन्यथा प्रदेश भर का व्यापारी मैनपुरी आकर आंदोलन में शामिल होगा। वोटसिंह यादव ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। नसीरउद्दीन वारसी ने कहा कि आठ दिन में अगर हकीकत सामने न आई तो अंजाम बुरा होगा। घनश्याम दास गुप्ता, सोमप्रकाश गुप्ता ने ने भी विचार रखे। बाद में व्यापारी नेताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम तथा एसपी को ज्ञापन देकर भट्ठा मालिकों को न्याय दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन

इस मौके पर महेशचंद्र अगिभनहोेत्री, श्रीकृष्ण यादव, श्रवण कुमार चंदेल, अजय राठौर, बीनू बंसल, अशोक गुप्ता, धीरू राठौर, विनोद दुबे, विनय गुप्ता, लक्ष्मी नरायन तापड़िया, पंकज माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

                       
कोसमा मुसलमीन के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
थाना घिरोर क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के मामले में कोसमा मुसलमीन के भट्ठा मालिक को नामजद किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। 

युवकों की हत्या के मामले में पुलिसकर्मियों समेत भट्ठा मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें कोसमा मुसलमीन के एक भट्ठा मालिक उस्मान को भी नामजद किया गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने उक्त मामले में भट्ठा मालिक को झूठा फंसाने को लेकर तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। एसपी देवरंजन वर्मा को प्रार्थना-पत्र देकर कहा कि उस्मान को इस मामले में साजिशन झूठा फंसाया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। मांग करने वालों में मोहम्मद जावेद, फैजान, मुस्तफा खान, तारिक, परवेज, अयूब, अजहर, मंसूर, पंकज कुमार, रामप्रकाश, फरमान खान, गुलजार खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed