{"_id":"68498a8fe97384819304c950","slug":"relative-grandfater-harassed-an-11-year-old-girl-in-mainpuri-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाबा का घिनाैना काम...11 साल की बालिका से खेत में दुष्कर्म, फिर की ऐसी करतूत; जानकर खाैल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाबा का घिनाैना काम...11 साल की बालिका से खेत में दुष्कर्म, फिर की ऐसी करतूत; जानकर खाैल उठेगा खून
Wed, 11 Jun 2025 07:24 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 11 Jun 2025 07:24 PM IST
सार
टॉफी का लालच देकर बच्ची को बाबा खेत में ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बनाया। वीडियो वायरल होने पर घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
विस्तार
मैनपुरी के बेवर कस्बा की रहने वाली एक 11 वर्षीय बालिका के साथ 55 वर्षीय रिश्ते के बाबा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। बालिका का वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने पर यह राज खुला। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। 8 जून को सबसे छोटी बेटी, जिसकी उम्र 11 वर्ष है। उसे आरोपी, जो कि रिश्ते में ससुर लगता है, वह टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। मक्के के खेत में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया।
ये भी पढ़ें-तस्वीरें: हादसा ऐसा...बीच में से टूट गया ट्रैक्टर, कार के उड़े परखच्चे; बस की रफ्तार के आगे कुछ भी न टिका

Trending Videos
8 जून को हुई उक्त घटना का वीडियो आरोपी ने वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सीओ भोगांव ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।
निजी स्कूल की बस का चालक है आरोपी
55 वर्षीय आरोपी एक निजी स्कूल की बस चलाता है। उसके परिवार में पत्नी, शादीशुदा बेटी और नाती भी है। आरोपी की इस हरकत के बाद गांव के लोगों में रोष है। स्कूल संचालक को भी उसकी इस करतूत के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी दी गई।

दो साल पहले हो चुकी है बालिका के पिता की मृत्यु
पीड़िता 11 वर्षीय बालिका के पिता की करीब दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह कस्बा के ही एक स्कूल में 6वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। घटना के दिन बच्ची आरोपी की नीयत को नहीं भांप सकी। घटना के बाद से आरोपी के घर से सभी लोग भाग चुके हैं। बालिका के बाबा आर्मी से रिटायर्ड थे। उसकी मां खेती से होने वाली आय से ही अपने परिवार का पालन पोषण करती है।