{"_id":"57b5abfd4f1c1b705e6ebb90","slug":"rakhi-on-roadways-just-wait","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी पर भी ‘रोडवेज’ का सिर्फ इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी पर भी ‘रोडवेज’ का सिर्फ इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
बस का इंतजार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम का रक्षाबंधन पर सभी मार्गों पर पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध कराने का दावा हवाई साबित हुआ। त्योहार पर लोगों को रोडवेज बसों के इंतजार में भटकना पड़ा। इसका फायदा डग्गामार वाहन संचालकों ने उठाया।
परिवहन निगम ने दावा किया था कि रक्षाबंधन पर सभी चालकों और परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। पर, निगम के इन दावों की कलई रक्षाबंधन के दिन खुल गई। रक्षाबंधन पर रोडवेज बस स्टैंडों पर बसों के इंतजार में दिनभर यात्रियों की भीड़ दिखी। बसों की संख्या सीमित होने के कारण लोगों को न सिर्फ घंटों इंतजार करना पड़ा, बल्कि बसों में प्रवेश के लिए भी लोग धक्का-मुक्की करने को मजबूर रहे। ऐसा जनपद के सभी मार्गों पर देखने को मिला। वहीं इस मौके का डग्गामार वाहन संचालकों ने जमकर फायदा उठाया। पायदान से लेकर बसों की छतों तक सवारियां बैठाकर पैसे कमाए। नगर के इटावा, जसराना, अलीगंज और किशनी बस स्टैंडों पर भी पूरे दिन यात्रियों की भीड़ बनी रही। प्राइवेट बस स्टैंड पर बस आते ही सवारियां बैठने के लिए टूट पड़ती थी। खिड़कियों के दरवाजे से भी लोग बसों में सवार होते दिखे। पूरे दिन जनपद के विभिन्न मार्गों पर यात्रियों से ठसाठस भरे डग्गामार वाहन कमाई करते नजर आए।