फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rain-soaked rice into agricultural market

बारिश से भीगा कृषि मंडी में रखा धान

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Rain-soaked rice into agricultural market
मैनपुरी। सूखे की मार के बाद धान की उचित कीमत नहीं मिलने से परेशान किसानों को बारिश ने बड़ा झटका दिया है। शनिवार को दिन भर रुक-रुककर हुई बारिश के चलते कृषि मंडी में बेचने के लिए लाया गया धान भीग गया। मंडी में किसानों का करीब एक हजार क्विंटल धान भीगने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब भीगा हुआ धान किसानों को काफी कम कीमत पर बेचने को विवश होना पड़ेगा। वहीं कृषि मंडी में बारिश के बाद कीचड़ होने से स्थिति बदहाल हो गई है। जिससे किसान और आढ़ती दोनों ही परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मंडी में धान बेचने आए किसानों को बड़ा झटका लगा है। पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश के चलते किसानों का धान खरीदा नहीं जा सका और खुले में रखा करीब एक हजार क्विंटल धान भीग गया। बारिश से बचने के लिए मंडी में किसानों द्वारा लाई जाने वाली उपज को रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऊसराहार से धान लेकर बेचने आए राजू ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन बारिश के कारण धान की खरीदारी ही नहीं की गई। ऐसे में उसका ही नहीं 50 से अधिक किसानों का धान भीग गया है। किसान गोविंद यादव का कहना था कि भीगा धान अब काफी कम कीमत पर बेचना पड़ेगा। भीगे धान को वापस घर भी तो नहीं ले जाया जा सकता।
विज्ञापन

रविवार को कई किसान धान के आसपास से पानी को निकालते नजर आए। किसान रामसेवक का कहना था कि पहले ही धान की कीमत काफी कम मिल रही थी अब धान भीगने के बाद आढ़ती मनमानी कीमत पर धान खरीदेंगे। किसानों का कहना था कि मंडी में बारिश से बचाव के लिए टिनशेड की व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि बारिश होने पर किसान अपनी उपज को भीगने से बचा सकें। आढ़ती वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि मंडी से अच्छा राजस्व प्राप्त होने के बाद भी मंडी की दशा में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाता। जल निकासी की व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में ही कीचड़ के हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed