{"_id":"64f714b6e51b3c80960fa7f2","slug":"pwd-worker-died-after-being-hit-by-car-in-mainpuri-who-returning-from-duty-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, ड्यूटी से लौट रहे PWD कर्मी की मौत; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, ड्यूटी से लौट रहे PWD कर्मी की मौत; घर में मची चीख पुकार
Tue, 05 Sep 2023 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Sep 2023 05:32 PM IST
सार
मैनपुरी में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी से लौट रहे PWD कर्मी की मौत हो गई। थब मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की देर शाम बाइक से आ रहे एक पीडब्ल्यूडी कर्मी को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। वहां से आगरा ले जाते समय मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
थाना कुर्रा क्षेत्र के खुशालपुर गांव निवासी रामप्रवेश (30) पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी थे। सोमवार की शाम वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक जब करहल थाना क्षेत्र में किरथुआ बाईपास पर पहुंची। तभी सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य
विज्ञापन
उधर चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। वहां से परिजन आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में ही रामप्रवेश ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर वापस आ गए। थाना पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया।