फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali 2026: EV Demand Soars in Agra as Premium Cars Face 15-Day and Select Bikes 25-Day Waiting Periods

दिवाली से पहले EV की बंपर बुकिंग: प्रीमियम कारों पर 15 दिन और बाइकों पर 25 दिन की वेटिंग; ऑटो बाजार में बूम

Mon, 26 Oct 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 09:54 AM IST
सार

दिवाली से पहले आगरा के ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक कारों, स्कूटी, बाइकों और कमर्शियल वाहनों की बुकिंग में तेजी देखी जा रही है, जबकि ग्राहक धनतेरस पर डिलीवरी लेना पसंद कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, कुछ प्रीमियम कारों पर 15 दिन और विदेशी कंपनियों की चुनिंदा बाइकों पर 25 दिन तक की वेटिंग है। नए मॉडल, बेहतर रेंज और फाइनेंस ऑफर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Diwali 2026: EV Demand Soars in Agra as Premium Cars Face 15-Day and Select Bikes 25-Day Waiting Periods
दिवाली से पहले EV की बंपर बुकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल बाजार पूरी तरह से गुलजार है। लोग इस दिवाली अपने घर नया वाहन लाने की तैयारियों में जुटे हैं। इस साल पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग में भारी उछाल आया है। आकर्षक ऑफर्स और छूट के बीच वाहनों की बंपर बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहकों की सबसे ज्यादा डिमांड धनतेरस के दिन डिलीवरी लेने की है।
विज्ञापन


कार और एसयूवी से लेकर बाइक, स्कूटी तक ग्राहक अब ईवी को ज्यादा किफायती मान रहे हैं। इसके नए-नए मॉडल आ रहे हैं। बेहतर बैटरी क्षमता के कारण अब ये गाड़ियां ज्यादा किलोमीटर की रेंज दे रही हैं। इनकी कीमतों में भी गिरावट आ रही है। कार और टू-व्हीलर के अलावा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर व छोटे कमर्शियल वाहनों की भी जमकर बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन


प्रीमियम गाड़ियों के लिए करना पड़ रहा इंतजार
त्योहारी मांग का असर प्रीमियम सेगमेंट पर साफ नजर आ रहा है। महंगी कार व एसयूवी पर जहां 15 दिन की वेटिंग चल रही है, वहीं विदेशी कंपनियों की बाइकों के कुछ चुनिंदा मॉडलों के लिए ग्राहकों को 25 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर 2 से 2.50 लाख रुपये तक की कीमत वाली बाइकों को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सज गए शोरूम, टेस्ट ड्राइव शुरू
दिवाली से पहले ही सभी ऑटोमोबाइल शोरूम रंगीन लाइटों और फूलों की सजावट से जगमगा उठे हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए शोरूम के डिस्प्ले में नई गाड़ियां लगा दी गई हैं। लोग अपने मनपसंद वाहनों की बुकिंग से पहले जमकर टेस्ट ड्राइव कर रहे हैं।


आनंदजी होंडा के डायरेक्टर अमरेंद्र जैन ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। नए मॉडल और बढ़ती रेंज से ईवी के प्रति भरोसा बढ़ा है। धनतेरस पर डिलीवरी के लिए एडवांस बुकिंग पूरी हो चुकी है। ग्राहकों को आकर्षक फाइनेंस स्कीम का भी लाभ दिया जा रहा है।


फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस के अध्यक्ष राममोहन कपूर ने बताया कि त्योहारी सीजन में ऑटो बाजार में ग्राहकों का उत्साह बना हुआ है। युवाओं में दो से ढाई लाख रुपये तक की स्पोर्ट्स और विदेशी बाइकों की खास मांग है। सप्लाई के मुकाबले डिमांड अधिक होने से कुछ प्रीमियम कारों और मॉडलों पर 15 से 25 दिन तक की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed