फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Punishment for drinking water from teacher bottle body beating fingers broken because he is Dalit

UP: शिक्षक की बोतल से पानी पीने की सजा, पीटते-पीटते नीला किया शरीर, तोड़ दी उंगलियां; क्योंकि वो दलित है...

Tue, 01 Apr 2025 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 02:56 PM IST
सार

शिक्षक की बोतल से पानी पीने पर छात्र को तालिबानी सजा दी गई। क्लास रूम में बंद कर उसे इस कदर पीटा गया कि दो उंगलियां तक टूट गईं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Punishment for drinking water from teacher bottle body beating fingers broken because he is Dalit
छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किशनी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के 12वीं के छात्र ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है। अनुसूचित जाति के छात्र का आरोप है कि उसने प्यास लगने पर शिक्षक की बोतल से पानी पी लिया। इसी बात पर शिक्षक ने उसे कमरे में बंद करके पीटा। जातिसूचक शब्द कहे और गालियां दीं। प्रकरण में मंगलवार को एसपी से शिकायत की गई। एसपी ने थाना किशनी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गांव कैथोली के रहने वाले दशरथ सिंह बेटे को लेकर एसपी कार्यालय पर पहुंचे। एसपी से कहा, उनका बेटा हरीपुर, कैथोली स्थित एक स्कूल में 12वीं का छात्र है। आरोप है कि बेटा 29 मार्च को स्कूल गया था। गर्मी की वजह से उसे जोर से प्यास लग रही थी। उसने कक्षा में टेबल पर रखी बोतल से पानी पी लिया। उसे नहीं पता था कि यह पानी की बोतल शिक्षक की है। 
विज्ञापन


बोतल से पानी पीते हुए शिक्षक ने देख लिया। बेटे पर शिक्षक आग बबूला हो गया। उसने पानी की बोतल फेंक दी और बेटे को पीटना शुरू कर दिया। बेटे ने माफी भी मांगी, लेकिन आरोपी शिक्षक उसे खींचते हुए दूसरे क्लास रूम में ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। वहां फिर से उसे बेरहमी से पीटा। वो चीखता रहा लेकिन शिक्षक को उस पर रहम नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा जब घर आया तो उसके शरीर पर नीले निशान देख परिजनों के होश उड़ गए। बेटे की दो उंगलियां भी काम नहीं कर रहीं थीं। परिवार के लोग उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने बताया कि उसकी दो उंगलियां टूट गई हैं। बेटे के साथ हुई इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। एसपी गणेश प्रसाद ने थाना किशनी पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।


डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक कोई भी शिकायत कार्यालय में नहीं की गई है। अगर, कोई शिकायत करता है तो मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed