फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Public tender, Akhilesh wants freedom from the Raj

जनता मुलायम, अखिलेश राज से मुक्ति चाहती है

Thu, 26 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 26 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Public tender, Akhilesh wants freedom from the Raj
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बा के गुरुदेव नगर में गुरुवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के एमएलसी मुख्य सचेतक विधानपरिषद और जोन कोआर्डिनेटर आगरा अलीगढ़ सुनील चित्तौड़ ने भोगांव विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह यादव के नाम की घोषणा की। संचालन मंडल कोआर्डिनेटर दीपक पेंटर ने किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में मुख्य अतिथि सुनील चित्तौड़ ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा, भाजपा और कांग्रेस ने जनता को हमेशा झूठे वायदे कर छला है। प्रदेश की जनता पूरी तरह से सपा के आतंक से परेशान है। प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार, छेड़खानी हो रही है। जनता मुलायम अखिलेश राज से मुक्ति चाह रही है। सैफई परिवार ने प्रदेश की व्यवस्थाओं को सैफई में करा लिया गया। किसान, नौजवान और आम आदमी सपा की गुंडई से परेशान है। 
विज्ञापन


 बसपा के उपनेता विधानपरिषद डा. रामकुमार कुरील ने कहा कि प्रदेश में बसपा की लहर चल रही है। बसपा की सरकार ही प्रदेश में अमन चैन कायम कर सकती है। अन्य पार्टियां वर्ण व्यवस्था को बढ़ावा देकर लोगों को बांटने का काम किया है। बसपा में सर्वधर्म समभाव के  हिसाब से कार्य किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन को मंडल कोआर्डिनेटर आगरा दीपक पेंटर, जसकरन कठेरिया, महाराज शाक्य, कमलेश कुमारी, दलवीर सिंह पाल, जिलाध्यक्ष एसपी सिंह राणा ने संबोधित किया। इस मौके पर गोविंद कठेरिया, हेमंत प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, अनार सिंह दिवाकर, संजीव शुक्ला, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।  


भाजपा, सपा छोड़कर बसपा का दामन थामा
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के युवा नेता योगेश दुबे के साथ रामवीर यादव, विनोद कुमार, राजेश  कुमार, मनोज कुमार ने बसपा का दामन थाम लिया है। वहीं सपा के नवीन  शुक्ला, नीरज दीक्षित, नीरज दुबे, आशुतोष शुक्ला, बंटी शुक्ला, साजिद सिद्दकी, राजेंद्र मिश्रा, चतुर यादव, राजेंद्र वर्मा ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed