Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Provide necessary facilities to the people along with recovery

Mainpuri News: वसूली के साथ लोगों को जरूरी सुविधाएं दिलाएं

Sat, 25 Apr 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 25 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Provide necessary facilities to the people along with recovery
मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी स्थानीय निकाय से कहा कि वसूली के साथ नगर क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाएं। गर्मी के मौसम में जलापूर्ति, साफ-सफाई, मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए। वर्तमान में सफाई व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका के 32 वार्डों में 650 सफाई कर्मचारी उपलब्ध होने के बावजूद सफाई व्यवस्था का ठीक न होना प्रबंधन और निगरानी की विफलता है। एक सप्ताह में शहर की सफाई व्यवस्था में परिवर्तन दिखे। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य के लिए पूरे शहर को वार्डवार बीट सिस्टम में विभाजित करें। सफाई कर्मचारी की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय करें। जब तक बीट तय नहीं होगी। तब तक जवाबदेही तय नहीं हो सकती। अधिशासी अधिकारी प्रतिदिन सुबह छह बजे स्वयं क्षेत्र में निकलकर सफाई कार्य का निरीक्षण करें। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा में कहा कि नगर निकायों के पास उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। नगर पालिका में रिफ्यूज कंपैक्टर, लगभग 40 बड़े कूड़ेदान उपलब्ध हैं। लेकिन उनका प्रभावी उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल झाड़ू लगाने तक सीमित नहीं है। बल्कि यह स्वास्थ्य सुरक्षा से भी सीधे जुड़ी हुई है। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेशचंद्र, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, नीरज कुमार द्विवेदी, सुनिष्ठा सिंह, गोपाल शर्मा, शिवनरेश, प्रसून कश्यप, डिप्टी कलक्टर ध्रुव शुक्ला, संध्या शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बुद्धिप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed