{"_id":"680b7cc67154d458e4042684","slug":"prakhar-kavya-topped-district-in-high-school-and-aditya-topped-in-intermediate-in-up-board-exam-result-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: मैनपुरी के प्रखर-काव्या ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप...इंटर में आदित्य ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: मैनपुरी के प्रखर-काव्या ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप...इंटर में आदित्य ने लहराया परचम
Fri, 25 Apr 2025 05:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 25 Apr 2025 05:45 PM IST
सार
मैनपुरी में मेधावियों ने सफलता परचम लहरा दिया। हाईस्कूल में प्रखर और काव्या ने जिला टाॅप करते हुए प्रदेश में संयुक्त रूप से 10वां स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटर में आदित्य ने सफलता का परचम लहराया।
विज्ञापन
मैनपुरी के मेधावी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जिले के मेधावियों ने प्रदेश स्तर पर नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में जिले के प्रखर और काव्या ने 96.33 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया। इंटर में तपस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सद्भावना नगर, भोगांव रोड के छात्र आदित्य कुमार ने 92.40 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। हाईस्कूल के टॉपर काव्या और प्रखर एमएसजीएम इंटर कॉलेज, कुसमरा के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में 30482 और हाईस्कूल की परीक्षा में 26766 परीक्षार्थी जिले से शामिल हुए थे। हाईस्कूल का 91.42 और इंटर का 79.60 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इंटर का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 4.94 गिरा है। यह जिम्मेदारों के लिए चिंताजनक है। इस बार 79.60 फीसदी जिले का परीक्षा परिणाम रहा है। पिछले साल 84.54 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा था। इस बार जिला 12वीं के परिणाम में प्रदेश में 60वें स्थान पर पहुंच गया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 31028 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 30482 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 24263 ने सफलता हासिल की है। सफल विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। उनके परिजन और विद्यालय संचालकों में भी खुशी है।
शुक्रवार दोपहर को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। परिणाम की जानकारी फोन पर दोस्त, परिजनों और रिश्तेदारों को दी। 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी स्नातक में दाखिले की तैयारी में भी लग गए हैं। जब रिश्तेदारों को अपनों के सफल होने की सूचना मिली तो उन्होंने सबसे पहला सवाल यही किया कि अब आगे स्नातक की पढ़ाई किस विषय से करनी है।