फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   power outage plunged 24 villages into darkness

UP: 11 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति...24 गांवों में छा गया अंधेरा, सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित

Thu, 18 Dec 2025 06:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Dec 2025 06:21 PM IST
सार

बिजली गुल होने से 24 गांव में अंधेरा छा गया। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हुई। बच्चों को ठंडे पानी से ही नहाना पड़ा। सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
power outage plunged 24 villages into darkness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार उपकेंद्र से संबंधित दन्नाहार फीडर पर 11 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। इससे 24 गांव में रहने वाले 4000 से ज्यादा लोगों को परेशानी हुई। सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित हुए। दोपहर 12 बजे के बाद दन्नाहार फीडर की विद्युत आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन


दन्नाहार फीडर की आपूर्ति बुधवार की रात लगभग एक बजे अचानक बंद हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बंद रही। लगातार 11 घंटे आपूर्ति बंद रहने से सुबह के समय कामकाज निपटाने में लोगों के सामने समस्या आई। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हुई। बच्चों को ठंडे पानी से ही नहाना पड़ा। वहीं लोगों के घरों में रात से ही अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में बिजली न आने से कर्मचारियों को समस्या आई। सुबह के समीप बिजली बंद होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। नगला आशा निवासी विदेश यादव का कहना है कि जब से कोहरा पड़ना शुरू हुआ है। अक्सर रात के समय कई बार बिजली आती-जाती रहती है। जेई पंकज कनौजिया ने बताया कि नगरिया गांव के पास घने कोहरे की वजह से इंसुलेटर पंचर हो गए थे। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम थी। इससे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह इंसुलेटर ठीक कराने के बाद विद्युत आपूर्ति चालू करा दी गई है। पंकज कनौजिया, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed