फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   police seized and destroyed liquor worth 12 lakh in half hundred cases In Mainpuri

Mainpuri: आधा सैकड़ा मामलों में पुलिस ने जब्त की थी तीन कुंतल से अधिक शराब, 12 लाख की कराई गई नष्ट

Sat, 29 Jun 2024 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 07:02 PM IST
सार

मैनपुरी में आधा सैकड़ा मामलों में पुलिस ने तीन कुंतल से अधिक शराब जब्त की थी। कोर्ट में इसका निस्तारण होने के बाद 12 लाख की शराब नष्ट कराई गई। 

विज्ञापन
police seized and destroyed liquor worth 12 lakh in half hundred cases In Mainpuri
Mainpuri: पुलिस ने 12 लाख की कराई नष्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में न्यायालय में अवैध शराब से संबंधित 57 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इसके बाद शनिवार को एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में करीब 12 लाख की शराब नष्ट कराई गई। शराब के नाली में बहा दिया गया। सीओ ने बताया कि करीब 3255 लीटर शराब के विनिष्टीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई है।

विज्ञापन


करहल थाना पुलिस ने कई मिलावटी शराब के कई मामलों में बरामद शराब को दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई न्यायालय में जारी रखी। शनिवार को न्यायालय में अवैध शराब के कुल 57 मुकदमों का निस्तारण करते हुए जब्त शराब को नष्ट किए जाने के आदेश दिए। आदेश पर अमल करते हुए एसडीएम नीरज द्विवेदी और सीओ करहल संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में शराब नष्ट किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई गई। 
विज्ञापन


57 मुकदमों से संबंधित करीब 3255 लीटर शराब के नालियों में फैलाकर नष्ट किया गया। सीओ ने बताया कि मुकदमों से संबंधित शराब को नष्ट किए जाने को लेकर न्यायालय के आदेश का पालन किया गया है। जब्त की गई सभी शराब को मौजूदगी में नष्ट कराया है। नष्ट कराई गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed