फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police said a post-mortem of the bodies of teenager

पुलिस ने किशोरी के शव का कराया पोस्टमार्टम

Sat, 21 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 21 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police said a post-mortem of the bodies of teenager
कब्र से निकाल किए शव के टुकड़े - फोटो : Demo Pic
 थाना किशनी क्षेत्र के गांव भवानीगढ़ में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से हुई मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवारीजनों के मुताबिक किशोरी खाना बनाते समय जल गई थी, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। किशोरी का शव जली हुई अवस्था में सरसों के बोझ के नीचे दबा हुआ मिला था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव भवानीगढ़ निवासी कुमारी प्रिंसी (17) की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई थी। परिवारीजन शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे। तभी सूचना पर पहुंची कुसमरा चौकी पुलिस ने शव को गांव में स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास से शव को सरसों के बोझ के नीचे रखी एक चारपाई से बरामद किया था। किशोरी का शव जला हुआ था। वहीं न तो परिवारीजन न ही गांव वाला कुछ भी बताने को तैयार था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


किशोरी के शरीर पर नहीं मिले जले कपडे़
मैनपुरी। शुक्रवार को किशोरी का शव जब पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। तो उसके शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था। जबकि परिवारीजनों के मुताबिक किशोरी खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से जली थी। वहीं पोस्टमार्टम के समय उसके शरीर से चिपका कपडे़ का कोई टुकड़ा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ पर लगा था काला टेप
मैनपुरी। किशनी के गांव भवानीगढ़ में किशोरी के हाथ में एक काला टेप लगा हुआ था। ये सर्जीकल टेप न होकर बिजली की फिटिंग के प्रयोग में लाया जाने वाला काले रंग का टेप था। वो किशोरी के हाथ में क्यों लगाया गया या कहां से आया। ये भी उक्त घटना को लेकर संदेह पैदा कर रहा है। 


किशोरी की मौत का रहस्य गहराया
मैनपुरी। गांव भवानीगढ़ में किशोरी की मौत के बाद शव की परिस्थिति देखने से मृत्यु के कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक किशोरी के शरीर का ऊपरी हिस्सा आंशिक रूप से जला था। वहीं बाल भी आग की चपेट में नहीं आए थे। किशोरी ने मृत्यु से काफी देर पहले से खाना भी नहीं खाया था। उसके पेट में फ्लूड पाया गया है। जिससे किशोरी की मौत की वजह को लेकर रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed