फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police found and arrested woman with her lover who ran away after marriage in Mainpuri

UP: पत्नी पाने के लिए कोतवाली पहुंचा युवक, व्यथा सुन पुलिस भी हैरान; इस तरह की पीड़ित की मदद

Sun, 03 Mar 2024 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 05:00 PM IST
सार

मैनपुरी में पत्नी को वापस पाने के लिए युवक कोतवाली पहुंचा। उसकी व्यथा सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police found and arrested woman with her lover who ran away after marriage in Mainpuri
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती शादी के कुछ दिन बाद मायके आई। यहां से प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस ने शनिवार की रात नव विवाहिता को ढूंढ निकाला। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली में दोनों पक्ष के लोग आ गए। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। अब न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की फरवरी माह में परिजन ने शादी की थी। चौथी चलने के बाद मायके आई नवविवाहिता पास के ही गांव के रहने वाले एक युवक के साथ चली गई। विवाहिता पुत्री के चले जाने के बाद परिजन ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन, पता नहीं लग सका। 

विज्ञापन

कोतवाली में की गई पूछताछ

आरोपी युवक के परिजन भी तलाश में जुट गए। शनिवार की रात पुलिस ने नवविवाहिता को आरोपी युवक के साथ ढूंढ निकाला। दोनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। युवती के महिला पुलिसकर्मी ने बयान दर्ज किए और रविवार को मेडिकल कराया गया। पुलिस अब नवविवाहिता के न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी। इसके बाद ही मामले में आगे की पुलिस कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed