{"_id":"57a342814f1c1bda762bb710","slug":"police-conducted-off-e-rickshaws-display-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बंद कराए ई रिक्शा, चालकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बंद कराए ई रिक्शा, चालकों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना रजिस्ट्रेशन के नगर में चल रहे ई रिक्शा को पुलिस ने बंद करा दिया। इसके विरोध में गुरुवार को रिक्शा चालकों ने सपा कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। डीएम से मांग उठाई उन्हें दुकान मालिकों से ई रिक्शा संबंधी कागज दिलाए जाएं।
नगर में तीन कंपनियों के 70 हजार में बेचे करीब 150 ई रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। चालकों का कहना है कि ई रिक्शा खरीदते समय उनको दुकान मालिकों ने रजिस्ट्रेशन संबंधी कागज देने का आश्वासन दिया था। अब पुलिस ने ई रिक्शा का संचालन बंद करा दिया है। पुलिस रजिस्ट्रेशन के कागज मांग रही है। दुकानदार कागज नहीं दे रहे हैं। चालकों के सामने अब परिवार का पेट पालने का संकट आ गया है। गुरुवार को ई रिक्शा चालक सपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के समीप ही पार्क में एकत्रित होकर नारेबाजी की। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर ई रिक्शा का संचालन कराने और ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन संबंधी कागज दुकानों से दिलाने की मांग की। इस मौके पर शिवप्रताप, गौरव, अरुण, कमल गुप्ता, इकरार, नाजिम, सिब्बू, शैलेंद्र आदि मौजूद थे।