फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police began rehearsals for the parade

पुलिस परेड के लिए रिहर्सल शुरू

Sat, 24 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 24 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police began rehearsals for the parade
 गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली भव्य परेड के लिए पुलिस के जवानों ने रिहर्सल शुरू कर दी है। 26 जनवरी को भव्य पुलिस परेड की डीएम एसपी मिश्र सलामी लेंगे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन



शनिवार को सुबह पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों ने आरआई के नेतृत्व में परेड की रिहर्सल की। गणतंत्र दिवस के पर पुलिस लाइन पर होने वाली परेड में आठ टोली भाग लेंगी। मोटर साइकिल दस्ता के पुलिस जवान परेड में हैरतअंगेज करतब पेश करेंगे। इस बार तकनीकी के माध्यम से फायर ब्रिगेड ने हवा में तिरंगा बनाने की तैयारी की है। पुलिस लाइन में परेड के साथ हवा में बनने वाले तिरंगे की भी रिहर्सल की गई।
विज्ञापन



आरआई ने बताया कि परेड में सशस्त्र पुलिस, सीईआर, पुलिस कार्यालय, अभियोजन शाखा, नागरिक पुलिस, आरटीसी, पुरुष और महिला एनसीसी कैडिट, दंगा निरोधक दस्ता, क्यूआरटी पार्टी शामिल होंगी। एसपी श्रीकांत सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए जिले भर में पुलिस व्यवस्था चौकस की जा रही है। वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेकर पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed