{"_id":"6862a7517bd20a13080c095d","slug":"police-arrested-two-robbers-in-encounter-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के लगी गोली; जेल से छूटने के बाद कर रहे थे वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के लगी गोली; जेल से छूटने के बाद कर रहे थे वारदात
Mon, 30 Jun 2025 08:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:33 PM IST
सार
पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें दो बदमाश पकड़े गए। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव में पुलिस ने रविवार रात गांव नगला पति के पास ट्रक चालक से लूट करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने पूछताछ करने के बाद घायल को अस्पताल भिजवाया। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल, असलहा आदि बरामद हुए हैं।
जीटी रोड पर 27 जून की रात को ट्रक चालक से नकदी और मोबाइल लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। टीमें लगातार दबिश दे रही थी, इस बीच रविवार की रात को सूचना मिली कि ट्रक चालक से लूट करने वाले बदमाश नगला पति के पास देखे गए हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ घेराबंदी की।
पुलिस को देख बाइक सवार दो बदमाश वहां से भागने लगे। पीछा करने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। रात के अंधेरे में करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी भी कुछ देर बाद पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर गोली लगने से घायल बदमाश ने अपना नाम मंजीत यादव निवासी गांव मजीपुर थाना बेवर और साथी ने अपना नाम जनवेश उर्फ देवा गांव बमिया बेवर बताया। बदमाशों के कब्जे से ट्रक चालक से लूटी गई नकदी में से 3 हजार रुपये, दो मोबाइल, दो तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। बरामद बाइक को पुलिस ने थाने में खड़ा कराया।
एसपी सिटी ने बताया कि अराम सराय के पास ट्रक चालक से हुई लूट के मामले में तीन बदमाशों के नाम प्रकाश में आए थे। दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं। लूट की घटना में शामिल तीसरा साथी सत्यभान निवासी गांव खांकेताल थाना बेवर है। आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं, जेल से छूटने के बाद फिर से अपराध में सक्रिय हो गए थे। रविवार रात को भी वह वारदात अंजाम देने जा रहे थे।