फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   police arrested a crook carrying a reward of 25 thousand During encounter in Mainpuri

Mainpuri: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार, दर्ज हैं 21 से अधिक मामले

Sun, 08 Jan 2023 09:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 09:35 PM IST
सार

मैनपुरी में रविवार की देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
police arrested a crook carrying a reward of 25 thousand During encounter in Mainpuri
मुठभेड़ में घायल बदमाश मुनेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र में पुलिस व शातिर बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के नगला कैल गांव निवासी मुनेश उर्फ मनीष उर्फ मनोज सिंह एक शातिर अपराधी है। उस पर कई थानों में करीब 21 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। 

विज्ञापन


रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश मुनेश क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने भांवत पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी। देर शाम करीब 8:15 बजे एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस की घेराबंदी देख मनीष बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उसका पीछा जारी रखा।  
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली मुनेश के पैर में लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे  गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस को तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसपी कमलेश दीक्षित, एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस टीम से बात करके जानकारी ली। घायल बदमाश को जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा गैंगस्टर के मामले में वांछित था। उस पर करीब 21 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनामी घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed