{"_id":"6921cf1aa31cb99a2601b2ae","slug":"police-and-forest-department-arrested-two-turtle-smugglers-in-mainpuri-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दुमीला बॉर्डर से पकड़े दो तस्कर...पुलिस और वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 74 कछुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दुमीला बॉर्डर से पकड़े दो तस्कर...पुलिस और वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 74 कछुए बरामद
Sat, 22 Nov 2025 08:31 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 22 Nov 2025 08:31 PM IST
सार
टीम ने तस्करों को रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। टीम ने कुछ दूर जाकर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से 74 कछुए बरामद किए। तस्कर कछुओं को उत्तराखंड ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तस्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के करहल थाना पुलिस ने शनिवार को वन विभाग की टीम के साथ दुमीला बॉर्डर से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 74 कछुए बरामद हुए। एसपी ग्रामीण ने प्रेसवार्ता कर संयुक्त कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को थाना प्रभारी करहल महाराज सिंह भाटी को सूचना मिली कि कुछ तस्कर एक वाहन में कछुआ तस्करी कर ले जा रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने वन क्षेत्राधिकारी विवेकानंद दुबे व टीम के साथ दुमीला बॉर्डर पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। तभी इटावा की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया, मगर चालक ने गाड़ी रोक दी।
पुलिसकर्मी आगे बडे़ तो चालक व साथी उतर कर भागने लगे। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 74 सौंदर्यी प्रजाति के कछुए बरामद हुए। पूछताछ करने पर तस्करों ने अपने नाम ज्ञानेंद्र गंगवार निवासी गांव बहेड़ी वार्ड नंबर एक सासूनगर थाना बहेड़ी बरेली और अर्श पठानिया निवासी गांव खुटिया थाना बहेड़ी बरेली बताया। तस्करों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड देनी थी कछुओं की सप्लाई
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह लोग कछुओं को एकत्रित करते हैं और ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड में सप्लाई कर देते हैं। वहां से यह कछुए तस्करी के लिए ले जाए जाते हैं। उत्तराखंड से कछुआ लेने वाले लोग इन कछुओं को कहां भेजते हैं, इस बारे में उन लोगों को कोई सही जानकारी नहीं है। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर थाने में खड़ा कराया है।