फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Plenty lashed Bdra, Farmer Happy

खूब बरसे बदरा, किसान खुश

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला, मैनपुरी।
ब्यूरो, अमर उजाला, मैनपुरी। Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Plenty lashed Bdra, Farmer Happy
मैनपुरी। तीसरे दिन भी सुबह तक चली रिमझिम और शाम चार बजे करीब 15 मिनट की तेज बारिश ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। मानसून की दस्तक से किसानों की उम्मीदें बढ़ गईं हैं। अब तक बारिश न होने से परेशान किसान खरीफ की बुवाई और धान की रोपाई की तैयारियों में जुट गए हैं। बारिश के अभाव से सूख रही धान की नर्सरी और सब्जियों की फसलें लहलहाने लगी हैं। तापमान में आई कमी से हर कोई खुश नजर आ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात और रविवार को सुबह 10 बजे तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। 10 बजे से शाम चार बजे तक बारिश तो नहीं हुई लेकिन काली घटाओ और ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना बनाए रखा। शाम चार बजे के करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। काली घटाओ और मौसम के रुख को देख अभी और बारिश के कयास लगाए जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने जिले की मुख्य फसल धान का अच्छा उत्पादन होने की संभावना बढ़ा दी है। पिछले दिनों उमस भरी गर्मी और सूर्य की तपिश से मुरझाए किसानों के चेहरे बारिश को देखकर खिल उठे हैं। अभी तक किसान परेशान थे कि कैसे धान की नर्सरी बचाई जाएगी और कैसे धान की रोपाई होगी। उधर जिन किसानों ने लौकी, तोरई, अरबी, टिंडा, मक्का, आदि की फसल कर रखी थी वह भी बारिश ने होने से परेशान थे। बारिश ने धान की रोपाई का रास्ता साफ कर दिया है। वहीं सिंचाई के अभाव में सूख रही फसलें पुन: लहलहाने लगी हैं। किसान जीत सिंह यादव का कहना था कि बारिश से धान की अच्छी फसल होने की संभावना बढ़ गई है। किसान महेंद्र सिंह का कहना था कि यह बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगी। अब धान पर छाए संकट के बादल छंटते नजर आने लगे हैं। मौसम का रुख बता रहा है कि आगे भी अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन


नहर-रजबहों के किनारे धान की रोपाई शुरू
अभी धान की रोपाई के लिए आवश्यक बारिश भले ही नहीं हुई हो लेकिन नहर और रजबहों के किनारे धान की रोपाई शुरू हो गई है। किसान अपने परिवार के साथ धान की रोपाई करते देखे जा रहे हैं। वहीं बारिश और आसमान पर छाईं काली घटाएं देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दो-चार दिनों में सभी क्षेत्रों में धान की रोपाई का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में रही रौनक
रविवार को पूरे दिन काली घटाएं छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। काली घटाओ के बीच दिन भर चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिला दी। लोगों ने रविवार के अवकाश का लुत्फ पार्कों में मस्ती कर उठाया। वहीं कई लोग परिवार समेत बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। शाम चार बजे अचानक आई तेज बारिश से अफरा-तफरी सी मच गई। कई लोग भीगने से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की और दौड़ते नजर आए। अधिकतम तापमान गिरकर 32.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed