फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Pits on the GT Road, reflex Tempo

जीटी रोड पर गड्ढे ही गड्ढे, पलटा टेंपो

Wed, 06 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 06 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pits on the GT Road, reflex Tempo
परेशानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजमार्ग जीटी रोड दुर्दशा का शिकार है। यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। भारी वाहनों के फंसने से जाम लग जाता है। लोगों ने डीएम से मार्ग पर हुए गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे 92 यानी जीटी रोड पर भोगांव से नवीगंज तक सड़क पर हुए गहरे गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं। आए दिन इनमें भारी वाहनों के फंसने से कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। साथ ही आवागमन में परेशानी होती है। बेवर क्षेत्र में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, बनकिया, करपिया आश्रम, गग्गरपुर पुल के निकट, बेवर ब्लॉक के निकट, छिबरामऊ चुंगी के निकट, जोगा मोड़ पर हुए गहरे गड्ढों के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक समस्या जीटीरोड पर स्थित नवीगंज में बनी हुई है। यहां रोड किनारे बने नाले बंद हैं। अतिक्रमणकारियों ने उन पर कब्जा कर लिया है। जिससे पूरे गांव का पानी सड़क पर ही भर जाता है। बारिश में जीटी रोड का मुख्य मार्ग तालाब का रूप ले लेता है। बुधवार की सुबह एक सामान से भरा टेंपो गहरे गड्ढे में फंसकर पलट गया। टेंपो पलटने से यातायात भी बाधित हुआ। क्षेत्रवासी रामप्रकाश, राधेश्याम, अशोक, प्रमोद, प्रवीन, संदीप, संतोष, सुनील आदि ने डीएम से जीटी रोड पर हुए गहरे गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed