{"_id":"58021aeb4f1c1bc67b2911ba","slug":"physical-verification-of-test-centers-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
sdf
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सत्र 2015-16 में बने परीक्षा केंद्रों का अब भौतिक सत्यापन होगा। जिस केंद्र पर मानक के अनुरूप व्यवस्था मिलेगी। उसी को केंद्र बनाया जाएगा। इसके तहत शासन ने 22 बिंदुओं पर केंद्रों से जानकारी मांगी है। इस संबंध में डीआईओएस ने बैठक कर राजकीय स्कूलों के नौ प्रधानाचार्य और शिक्षकों को भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी है। ये लोग 22 बिंदुओं पर सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगें।
उल्लेखनीय है कि 2015-16 की परीक्षा के लिए जिले में 2016 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन पर हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। वहीं शासन ने इन केंद्राें का भौतिक सत्यापन कराने को कहा है। 22 बिंदुओं में फर्नीचर, बाउंड्रीवाल, खिड़की, दरवाजे, शौचालय, पानी की व्यवस्था आदि की जानकारी मांगी है। बोर्ड ने साफ कहा है कि इस बार ऐसे स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जहां दो कंप्यूटर और एक ऑपरेटर होगा। बिना कंप्यूटर के स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
डीआईओएस आरपी यादव ने बताय कि जिले में नौ ब्लाक है। प्रत्येक ब्लाक में एक प्रधानाचार्य या शिक्षक की ड्यूटी लगाई है। उन्होंनें बताया कि मैनपुरी ब्लाक क्षेत्र के केंद्रों का भौतिक सत्यापन प्रधानाचार्य प्रदीप यादव, घिरोर क्षेत्र के केंद्रों का रघुराज पाल, किशनी क्षेत्र के केंद्रों का रामवीर सिंह यादव, बरनाहल क्षेत्र के केंद्रों का राकेश यादव, वेबर क्षेत्र के केंद्रों का वीरेंद्र कुमार प्रवल, सुल्तानगंज क्षेत्र के केंद्रों का एसपी सिंह, कुरावली क्षेत्र के केंद्रों का एनएस यादव, करहल क्षेत्र के केंद्रों का सुरेश यादव और जागरी ब्लाक क्षेत्र के केंद्रों का भौतिक सत्यापन शिवरत सिंह यादव करेंगे।