{"_id":"5908bed64f1c1b5b35441c7c","slug":"pakistan-s-effigy-blasts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का पुतला फूंक जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान का पुतला फूंक जताया आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 02 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंक जताया आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले जवानों की घर में घुसकर सिर काटने की घटना से लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाने के साथ ही जमकर नारेबाजी की।
सोमवार को भारतीय सीमा में प्रवेश कर दो सैनिकों के सिर काटने की घटना के बाद मंगलवार सुबह कसबा कुरावली में हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंक नारेबाजी की। जुलूस में युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान को जवाब दो के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली के सामने पहुंचकर पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुये कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक ब्रजेश जादौन, अजय कुशवाह, राजू राठौर, योगेंद्र चौहान, मोहित भदौरिया, शिवेंद्र राज सिंह, सुनील यादव, आकाश गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, अभय प्रताप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
भोगांव में भी हिंदू युवा वाहिनी ने विरोध दर्ज कराया। भाजपा कार्यालय के समीप एकत्र होकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अर्थी बनाकर कसबा के मार्गों में घुमाने के साथ ही जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जीटी रोड चौराहा पर पुतला फूंका। सुरेंद्र चौहान ने कहा कि पाकिस्तान बार बार भारतीय सैनिकों को निशाना बनाकर उनके शवों के साथ बर्बरता कर रहा है। प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के विरुद्ध अब कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर आशू सक्सेना, राजा ठाकुर, गौतम कठेरिया, कुलदीप वर्मा, संजय शर्मा, रितुराज त्रिवेदी, अभिषेक यादव, गौरव यादव, मोहित यादव, चंद्रकुमार यादव आदि मौजूद थे।
करहल में हिंदू युवा वाहिनी ने पाकिस्तान का पुतला कसबा में फूंका। इस दौरान नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, श्रीकांत कश्यप, राहुल राठौर आदि मौजूद रहे।