{"_id":"19714338f5f398809544f296f5ad271a","slug":"over-bridge-point-increase-the-rack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ओवर ब्रिज को रैक प्वाइंट तक बढ़ाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ओवर ब्रिज को रैक प्वाइंट तक बढ़ाएं’
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मोहल्लों के निवासियों ने गुरुवार को रेल मंत्री को संबोधित मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। कहा कि प्लेटफार्म एक से दो तक बन रहे ओवरब्रिज को रैक प्वाइंट तक बढ़ाया जाए।
गुरुवार को स्टेशन अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में स्थानीय निवासी रामलखन ने कहा कि मैनपुरी रेलवे स्टेशन के सामने लखानी मिल कालोनी, शारदा बाई आश्रम, कृपाल नगर, पावर हाउस रोड आदि हैं। मैनपुरी रेलवे स्टेशन को इटावा से जोड़ने के लिए नई इटावा-मैनपुरी रेल लाइन बन रही है। जिसके कारण मैनपुरी रेलवे स्टेशन जंक्शन के रूप में परिवर्तित होगा। रेलवे स्टेशन पर रैक प्वाइंट का निर्माण भी हो रहा है।
जगवीर सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन के सामने रेल पार करके प्रति दिन हजारों लोगों को आवागमन करना पड़ता है। जंक्शन बनने से काफी असुविधा होगी। मुन्नू सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो तक जाने के लिए ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। इस ओवर ब्रिज को बढ़ाकर रैक प्वाइंट की लाइन को पार कराया जाए। इससे लोगों को दुर्घटना से बचाया जा सके। मांग पत्र देने वालों में शिवराम सिंह, अशोक सिंह, नरेंद्र पाल, जगपाल सिंह, प्रभात कुलश्रेष्ठ, पूरन सिंह, करुणेश प्रताप, अतुल यादव, बीके कुलश्रेष्ठ, अनुराग, नवाब सिंह आदि शामिल थे।