{"_id":"693c6348cb09001b1d034e87","slug":"outside-players-will-also-showcase-their-talent-in-mpl-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-150385-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एमपीएल में बाहरी खिलाड़ी भी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एमपीएल में बाहरी खिलाड़ी भी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार से एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय के साथ बाहरी खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मैदान पर पिच और बाउंड्री बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि मैनपुरी प्रीमियर लीग में जिले की छह फ्रेंचाइजी टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। खिलाड़ियों की नीलामी के बाद टीमें बन चुकी हैं। एक टीम में सात स्थानीय खिलाड़ियों के साथ चार बाहरी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रविवार को एकता क्रिकेट क्लब और मैनपुरी रोस्टर के मध्य खेला जाएगा।
शुक्रवार को क्रिश्चियन मैदान पर पिच बनाने का काम पूरा किया गया। इसके अलावा मैदान को समतल करने के साथ सीमारेखा बनाई गई है। खिलाड़ियों के बैठने के लिए पवेलियन और अतिथियों के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सभी मैचों में यूपीसीए के अंपायर मौजूद रहेंगे। मैच रंगीन ड्रेस में सफेद बॉल से खेले जाएंगे। संवाद