{"_id":"57852ce74f1c1b027d13e43c","slug":"outrage-from-religious-objectionable-comment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी से आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
demo pic
धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाला मेसेज बरेली और मथुरा के बाद मैनपुरी भी पहुंच गया। एक युवक की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी दिगंबर कुशवाह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
पिछले दिनों मोहल्ला महमूद नगर निवासी एक युवक के व्हाट्सएप ग्रुप पर दूसरे धर्म के युवक ने धर्म विशेष पर टिप्पणी करते हुए एक मेसेज भेजा था। इस मेसेज के विरोध में महमूद नगर के युवक ने कोतवाली में नामजद तहरीर पिछले दिन दी। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय खुफिया विभाग व पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए और मामले के तूल पकड़ने से पहले ही आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें, इससे पहले बरेली और मथुरा में भी इस मेसेज ने बवाल कर दिया है।