फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   One suspect involved in robbing a businessman has been arrested.

Mainpuri News: व्यापारी से लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
One suspect involved in robbing a businessman has been arrested.
फोटो15 व्यापारी से लूट के मामले में गिरफ्तार अलीशेर। संवाद - फोटो : संवाद
घिरोर। अलालपुर बाईपास मार्ग पर गोदाम में घुस कर व्यापारी को बंधक बनाकर लूट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से लूटा गया सामान और नकदी भी बरामद हुई। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। न्यायालय से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नाहिली रोड निवासी व्यापारी नीटू गुप्ता 17 दिसंबर की शाम को अलालपुर बाईपास मार्ग स्थित अपने कोल्ड ड्रिंक की गोदाम में बैठे थे। तभी गोदाम में घुस आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर सोने की अंगूठी, चेन, मोबाइल फोन और बाइक के अलावा बैग में रखी 1.01 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। सोमवार को थानाध्यक्ष ने मैनपुरी तिराहा घिरोर बाईपास से एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अलीशेर निवासी बड़ापार डेरा बंजारा घिरोर बताया। पुलिस के अनुसार उसने व्यापारी को बंधक बनाकर लूट की घटना कबूल की है। कब्जे से 22 हजार की नकदी और करीब चार ग्राम सोना बरामद हुआ है। घटना में शामिल उसने दो अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed