फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   On the death of the old rural uncontrollable, violent, jam

वृद्धा की मौत पर ग्रामीण बेकाबू, मारपीट, जाम

Tue, 20 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 20 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
On the death of the old rural uncontrollable, violent, jam
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेवर-कुसमरा मार्ग पर मंगलवार को सड़क किनारे खडी़ वृद्धा की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण बेकाबू हो गए। बाइक सवारों से मारपीट की और उनको बंधक बना लिया। बेवर-कुसमरा मार्ग को भी जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने बंधकों को मुक्त कराकर जाम खुलवाया। इस मामले में दोनों बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला केहरी निवासी माहेश्वरी देवी (52) पति इनाम सिंह को खाना देने के लिए खेत पर जा रही थी। जब वह सड़क किनारे खड़ी थी तभी बेवर की ओर से आ रही बाइक सवारों ने उसे टक्कर मार दी। कुछ ही पलों में वृद्धा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार अमित कुमार और शेखर निवासी गांव उजागरपुर थाना किशनी को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद दोनों को एक खेत में बनी कोठरी में बंद कर दिया। इसके बाद रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस को ग्रामीणों को समझाने और जाम खुलवाकर बंधकों को मुक्त कराने में दो घंटे लग गए। पुलिस दोनों बाइक सवारों को थाने ले आई उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद वृद्घा का शव परिवारीजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed