{"_id":"69370ebbb8d6770f850cfb22","slug":"on-conviction-the-accused-was-sentenced-to-death-until-the-rising-of-the-court-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-150164-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दोषसिद्ध होने पर आरोपी को सुनाई अदालत उठने तक की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दोषसिद्ध होने पर आरोपी को सुनाई अदालत उठने तक की सजा
Mon, 08 Dec 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अपर सिविल जज न्यायालय में सोमवार को मारपीट के एक मामले में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने दोषी को जेल में बिताई अवधि व अदालत उठने तक की सजा सुनाई। तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
सदर कोतवाली में वर्ष 1995 में बेवर क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी जबर सिंह के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व धमकाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विवेचक ने साक्ष्य संकलन करने के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। विवेचक ने वादी की गवाही कराई, साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। सोमवार को आरोपी ने न्यायालय में जुर्म स्वीकार कर लिया, दोष सिद्ध होने के बाद न्यायाधीश ने जबर सिंह को जेल में बिताई अवधि व अदालत उठने तक की सजा सुनाई। तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।