फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Old pension restoration extracted Bike Rally

पुरानी पेंशन बहाली को निकाली बाइक रैली

Wed, 20 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 20 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Old pension restoration extracted Bike Rally
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग को लेकर बुधवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली आगरा रोड स्थित जीआईसी से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कलक्ट्रेट पहुंची। यहां प्रधानमंत्री से संबोधित ज्ञापन आरओ को दिया। 
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रैली जीआईसी से शुरू हुई जो बड़ा चौराहा, सिटी पोस्ट ऑफिस, क्रिश्चियन तिराहा, ईशन नदी होती हुई कलक्ट्रेट पहुंची। अटेवा के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियाें को पेंशन से वंचित करके अहित किया है। हमारी बुढ़ापे की लाठी को तोड़ दिया है। 
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के बुढ़ापे का एक मात्र सहारा पुरानी पेंशन है। वक्त रहते इसे बहाल नही किया गया तो हम चुनावों में दानों सरकारों को आइना दिखाने का काम करेंगे। इस मौके पर विजय कुमार, आराध्य पांडेय, राजकिशोर यादव, अवधेश शाक्य, रामगनेश, कृष्ण कुमार, नृपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी अटेवा पेंशन रैली के लिए रवाना
करहल। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर होेने वाली रैली में भाग लेने के लिए करहल से कालेजों और विभागों के कर्मचारी मोटरसाइकिल, स्कूटरों से रवाना हुए। अटेवा के ब्लाक प्रभारी पवन यादव ने बताया रैली मेें करहल स्थित जैन इंटर कालेज, नरसिंह यादव इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, प्राथमिक शिक्षक संघ व उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ से संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इनमें उच्च प्राशिसं के ब्लाक अध्यक्ष मनोज यादव, मंत्री राकेश यादव, राजीव कुमार जैन, मोहित जैन, गगन जैन, संजीव पोरवाल, धीरेन्द्र वर्मा, सतीश, आशुतोष आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed