{"_id":"3fc4aa93202c06e01c108e4d3c3143d4","slug":"old-on-the-date-of-the-coming-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीख पर आ रहे वृद्ध की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीख पर आ रहे वृद्ध की हत्या
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेवर क्षेत्र से बाइक से तारीख पर आ रहे वृद्ध को आरोपियों ने पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस घायल को भोगांव अस्पताल ले गई। वहां गंभीर हालत बताते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए सैफई रेफर किया। रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम मानपुर हरी निवासी अंतराम (55) का जमीन को लेकर गांव के ही राजेंद्र सिंह से विवाद चल रहा है। यह मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है। गांव निवासी बेंचेलाल के अनुसार उनका भी एक अन्य मुकदमा दीवानी में चल रहा है। सोमवार को उनके मुकदमे और अंतराम के मुकदमे की तारीख थी। बाइक से वह अंतराम के साथ मैनपुरी कोर्ट आ रहे थे। जब दोनों थाना भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड पर नगला पती के समीप पहुंचे तभी पीछे से बाइकोें से राजेंद्र, उनके भाई राजबहादुर, पुत्र गोपाल और लालू आ गए। अंतराम की बाइक रोक ली।
अंतराम पर आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना भोगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गंभीर हालत में अंतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव ले गई। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने अंतराम को सैफई अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में अंतराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर विच्छेदन कराया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई रामकिशोर ने राजेंद्र, और उसके पुत्रगण उमेश चंद्र उर्फ गोपाल और ह्रदेश उर्फ लालू, भाई राजबहादुर समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।